महिला अधिकारी को अश्लील कॉल और न्यूड फोटो भेजकर किया परेशान, जांच में जुटी साइबर सेल



post

पब्लिक स्वर,रायपुर। रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक गंभीर साइबर उत्पीड़न का मामला सामने आया है, जहां टूरिज्म बोर्ड की एक महिला अधिकारी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा अश्लील कॉल कर सेक्स की डिमांड की गई। इतना ही नहीं, आरोपी ने व्हाट्सऐप पर अपनी नग्न तस्वीरें भेजकर महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि 30 अप्रैल की सुबह एक अज्ञात नंबर से उन्हें कॉल आया। कॉल करने वाले ने शुरुआत से ही आपत्तिजनक बातें करनी शुरू कर दीं और उनके निजी जीवन से जुड़े सवाल पूछते हुए अश्लील प्रस्ताव रखा।

महिला अधिकारी ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद 4 मई की सुबह उसी नंबर से दोबारा कॉल और व्हाट्सऐप मैसेज आए। इस बार आरोपी ने अपनी नग्न तस्वीरें भेजीं, जिससे पीड़िता को गहरा मानसिक तनाव झेलना पड़ा। पीड़िता का कहना है कि इस घटना का असर उनकी निजी जिंदगी पर भी पड़ा है और वह लगातार मानसिक दबाव में हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

महिला ने शिकायत के साथ संबंधित मोबाइल नंबर भी पुलिस को सौंपा है। टिकरापारा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की पहचान के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS RAIPURNEWS TIKRAPARANEWS RAIPURTIKRAPARANEWS MAHILAADHIKARIKOASHLILPHOTOVIDEONEWS TURIJAMBORDKIMAHILAADHIKARISESEXKIDIMANDNEWS MAHILAADHIKARISESEXKIDIMANDNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER