भाजपा कार्यकर्ता ने पत्नी को नेता संग रिसॉर्ट में पकड़ा, दोनों पक्षों के गंभीर आरोप



post

पब्लिक स्वर,बालोद। बालोद जिले में एक वैवाहिक विवाद ने तूल पकड़ लिया है, जिसमें भाजपा से जुड़े एक कार्यकर्ता ने अपनी शिक्षिका पत्नी को पार्टी के ही एक अल्पसंख्यक पदाधिकारी के साथ रिसॉर्ट में पकड़ने का दावा किया है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। फिलहाल दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।

टिकरापारा वार्ड नंबर-04 निवासी अब्दुल ताहिर ने एसपी को शिकायत सौंपते हुए बताया कि उसकी शादी वर्ष 2006 में हुई थी और उसकी पत्नी एक प्राथमिक शाला में प्रधान पाठिका है। उनके दो बच्चे हैं। ताहिर के अनुसार, शादी के कई साल तक सब सामान्य रहा, लेकिन पिछले दो वर्षों में पत्नी का व्यवहार बदल गया। उसने आरोप लगाया कि पत्नी घर में उसके और बच्चों के साथ मारपीट करती है, गाली-गलौज करती है और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करती है। यहां तक कि बच्चों के साथ क्रूर व्यवहार करने के भी आरोप लगाए गए हैं।

पति ने अपनी शिकायत में यह भी कहा कि उसे पत्नी के चरित्र पर संदेह हुआ, जिसके बाद उसने खुद जानकारी जुटानी शुरू की। इस दौरान उसे कुछ आपत्तिजनक मैसेज मिले और आसपास के लोगों से भी पत्नी के अन्य पुरुषों के साथ संपर्क की जानकारी मिली। इसी बीच 25 अप्रैल 2026 को उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी ग्राम डंगनिया के एक रिसॉर्ट में भाजपा से जुड़े असरार अहमद उर्फ गुड्डा के साथ मौजूद है।

इस सूचना के बाद वह अपने परिचित के साथ मौके पर पहुंचा और किसी विवाद की स्थिति से बचने के लिए पुलिस और महिला आरक्षक को भी साथ ले गया। उसके अनुसार, रिसॉर्ट में कमरा अंदर से बंद मिला। काफी देर बाद पहले असरार अहमद बाहर आया और फिर उसकी पत्नी बाहर निकली। इस दौरान उसने वीडियो बना लिया। बाहर आने के बाद विवाद बढ़ा और मामला थाने तक पहुंचा, जहां पूछताछ की गई।

पति ने यह भी आरोप लगाया कि जिस घर में वे रह रहे हैं, उसे उसने बनवाया है, लेकिन पत्नी बार-बार घर अपने नाम होने की बात कहकर उसे और बच्चों को बाहर निकालने की धमकी देती है। उसने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं पत्नी ने इन सभी आरोपों को गलत बताते हुए पति पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि उसका पति नशे का आदी है और लंबे समय से उसके साथ मारपीट करता रहा है। महिला के अनुसार वह प्रताड़ना से तंग आकर दो बार आत्महत्या की कोशिश कर चुकी है। उसने यह भी कहा कि उसे जानबूझकर बदनाम किया जा रहा है और अगर उसके साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए पति और ससुराल पक्ष जिम्मेदार होंगे।

रिसॉर्ट में मौजूदगी को लेकर महिला ने सफाई दी कि वह अपनी मर्जी से वहां गई थी और इसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उसने यह भी बताया कि नौकरी मिलने के बाद उसने अपने मायके और ससुराल दोनों की जिम्मेदारियां निभाईं, जबकि पति ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया। मामले में दोनों पक्षों की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS BALODNEWS BJOKARYKARTANEPATNIKONETAKESATHOAKDANEWS BJOPKARYKARTANEPATNIKONETAKESATHPAKDNEWS RISOTMEATNIKONETAKESATHPAKDANEWS NETAKESATHPAKDAISHIKCHIKANEWS ILAKEMEMACHAHADKAMPNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER