अभनपुर:घर से कर रहा था अवैध शराब की बिक्री,पुलिस ने रंगे हाथों आरोपी को किया गिरफ्तार



post

पब्लिक स्वर,अभनपुर। थाना अभनपुर में अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही की है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी - जोहन घृतलहरे पिता स्वर्गीय बिसहत उम्र 38 वर्ष साकिन ग्राम खोला थाना अभनपुर जिला रायपुर शराब बिक्री कर रहा है ।वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंची तब पाया कि आरोपी जोहन लाल एक प्लास्टिक के बोरी में अपने घर के ब्यारा में 45 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब जुमला 8.100 बल्क लीटर  कीमती 4950 रुपए था जिसे पुलिस ने  के जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने से मौके पर विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया जिसे रिमांड पेश हेतु  न्यायालय रायपुर रवाना किया गया!



Abhanpurnews Raipurnews publicswarnews

You might also like!


RAIPUR WEATHER