16 मार्च से ग्राम पंचायत सचिवों का हल्लाबोल,जानिए कौन कौन से विकास कार्य होंगे प्रभावित



post

पब्लिक स्वर,छत्तीसगढ़।ग्राम पंचायतों में सचिव 16 मार्च से शासकीय करण ना होने के चलते 3 चरणों में हड़ताल पर जा रहे हैं।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार को सचिव संघ द्वारा शासकीय करण न होने से 16 मार्च तक हड़ताल पर अल्टीमेटम दिया गया है।

सचिवों के हड़ताल पर जाने से ये कार्य होंगे प्रभावित

सचिवों के हड़ताल में जाने पर ग्राम पंचायत स्तर पर अमूलचूल असर पड़ेगा।जिस गौठान के माध्यम से राज्य सरकार को देश विदेश से अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिली हैं वही गौठानों में गोबर खरीदी,  विवाह पंजीयन,मृत्यु पंजीयन, पेय जल समस्या,वित्तीय वर्ष में वार्षिक कार्योजना,पंचायत प्रस्ताव नही बनने से सारे विकास कार्य , 14 वे एवं 15 वे वित्त में निर्माण कार्य,यहां तक कि केंद्र सरकार की  मनरेगा योजना भी इससे बुरी तरह प्रभावित होगी,साथ ही अब तक कार्य कर रहे मजदूरों का भुगतान भी नही हो पाएगा।



ग्राम पंचायत सचिव हड़ताल cgnews publicswarnews

You might also like!


RAIPUR WEATHER