अभनपुर post authorUser 1 25 April 2026

टिकेंद्र ठाकुर ने अभनपुर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को दी बधाई, संगठन मजबूत होने का जताया भरोसा



post

पब्लिक स्वर,अभनपुर/रायपुर।  छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर अभनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जारी सूची में विभिन्न पदों पर नियुक्त पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिनमें उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव और कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं।

नई कार्यकारिणी के गठन के बाद क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए यह नियुक्तियां महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सभापति जनपद पंचायत अभनपुर टिकेंद्र सिंह ठाकुर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नई टीम के गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में मजबूती आएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे संगठन की जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए कांग्रेस पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS ABHANPURNEWS TIKENDRATHAKURNEWS ABHANPURVONGRESSKINAIKARYKARININEWS TIKENDRATHAKURNENAVNIYUKTPADADHIKARIYONKODIBAHDAHINEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER