धमतरी post authorUser 1 28 November 2025

धमतरी में एक रात में तीन सड़क हादसे: एक की मौत, दो घायल



post

पब्लिक स्वर,धमतरी। धमतरी जिले में गुरुवार रात अलग-अलग स्थानों पर तीन सड़क दुर्घटनाएँ हुईं। इन घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। हादसे अर्जुनी, भखारा और कोतवाली थाना क्षेत्रों में दर्ज किए गए।


पहला हादसा – कार पलटी, चालक सुरक्षित

अर्जुनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग बायपास, मुजगहन के पास एक कार अचानक सामने आए मवेशी से टकरा गई। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक ने किसी तरह खुद को बाहर निकालकर जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस और यातायात टीम ने क्रेन की मदद से कार को सड़क से हटाया।


दूसरा हादसा – बाइक ट्रक से टकराई, युवक की मौत

भखारा थाना क्षेत्र में ग्राम सेमरा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। इस दुर्घटना में धरमपुरा (रायपुर) निवासी चेतन साहू गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चेतन अपने ससुराल ग्राम खरतुली से घर लौट रहे थे।


तीसरा हादसा – डिवाइडर से टकराकर युवक घायल

कोतवाली थाना क्षेत्र के सोरीद स्थित काली मंदिर के पास चारमा (कांकेर) निवासी फलेश कुमार देवांगन बाइक लेकर जा रहे थे। अचानक नियंत्रण बिगड़ने से उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। उन्हें घायल अवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, पुलिस तीनों मामलों की जांच कर रही है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS DHAMTARINEWS EKHIRAATMETEENHADSENEWS EKKIMAUTDOGHAYALNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER