पत्नी के जाने का सदमा नहीं सह पाया पति, प्रेमी के घर के सामने फांसी लगाकर दी जान



post

पब्लिक स्वर,बालोद। बालोद जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां वैवाहिक विवाद और भावनात्मक आघात के चलते एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। घटना अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम चौरेल की है। मृतक की पहचान किलेपार (रनचिरई) निवासी 42 वर्षीय परमानंद यादव के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, परमानंद यादव की पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध था और वह अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई थी। बताया जा रहा है कि वह चौरेल गांव में अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। पत्नी के इस कदम से परमानंद गहरे मानसिक तनाव में था।

सूत्रों के मुताबिक, परमानंद पिछले तीन दिनों से लगातार अपनी पत्नी को वापस घर लौटने के लिए मनाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पत्नी ने साथ आने से इनकार कर दिया। इससे आहत होकर परमानंद सीधे चौरेल गांव पहुंचा और कथित तौर पर अपनी पत्नी के प्रेमी के घर के सामने ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अर्जुन्दा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद और पत्नी का घर छोड़कर जाना बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS BALODNEWS ARJUNDANEWS BALODARJUNDANEWS PATNIKEPREMIGHARKESAMNEPATINELAGAIFANSINEWS PATNIKEJANEKASADMANEWS PATNIKEJANEKASADMANAHISAHPAYAPATINEWS PATNIKOMANATEHUWAHARAPATINEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER