आग लगते ही गोदाम में रखे पटाखों में लगातार धमाकों से दहला पूरा इलाका, मौके पर फायर ब्रिगेड



post

पब्लिक स्वर,कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर स्थित शर्मा पटाखा गोदाम में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही गोदाम में रखे पटाखों में एक के बाद एक जोरदार विस्फोट होने लगे, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामपुर स्थित इस पटाखा गोदाम में आग अचानक भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और गोदाम में रखे विस्फोटक पटाखों के कारण लगातार धमाकों की आवाजें गूंजने लगीं। धमाकों से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे और कई स्थानों पर दहशत के चलते सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। आग की तीव्रता को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों से अतिरिक्त दमकल वाहनों को भी बुलाया गया। पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को घेर लिया और आम लोगों को सुरक्षित दूरी पर रोका गया, ताकि किसी प्रकार की जनहानि से बचाव किया जा सके।

अधिकारियों के अनुसार, राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन गोदाम में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS KORBANEWS KATGHORANEWS KORBAKATHGHORATHANANEWS AAGLAGTEHIGODAMMEAKHEPATAKHOMEVISHPOTNEWS PATAKHOMEVISFOTSEDAHLAILAKANEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER