पब्लिक स्वर,मुंगेली। मुंगेली जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ गांव में बुधवार सुबह एक युवक का पेड़ पर लटका हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय दशरथ सतनामी के रूप में हुई है। घटना स्थल वृद्धा आश्रम के सामने का बताया जा रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि हर संभावित पहलू से जांच की जा रही है, ताकि मौत की वजह स्पष्ट हो सके।

User 1










