सब-इंस्पेक्टर पर महिला ने लगाया शादी का झांसा देकर शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप



post

पब्लिक स्वर,सक्ती। सक्ती जिले में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए, गर्भपात कराया और अब आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। मामले की शिकायत महिला ने पुलिस अधीक्षक (SP) और आईजी से की है।


पीड़िता के अनुसार, करीब तीन साल पहले आरोपी सब-इंस्पेक्टर कमल मैरिषा ने फेसबुक के माध्यम से उससे संपर्क किया। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और आरोपी ने खुद को अविवाहित बताते हुए महिला और उसकी बेटी को अपनाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इसके साथ ही महिला का आरोप है कि आरोपी उसके घर आकर कई बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। जनवरी 2024 में वह गर्भवती हो गई। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने उसे बिना जानकारी के दवाएं दीं, जिससे उसका गर्भपात हो गया।


मामले में नया मोड़ तब आया जब एक महिला ने फोन कर खुद को आरोपी की पत्नी बताया और उनके एक बच्चे होने की जानकारी दी। यह सुनकर पीड़िता मानसिक रूप से टूट गई और उसने आत्महत्या का प्रयास भी किया। बाद में आरोपी ही उसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले गया। वही पीड़िता का आरोप है कि 28 मार्च 2026 को एसडीओपी कार्यालय के सामने आरोपी ने उसे आपत्तिजनक फोटो और वीडियो दिखाकर धमकाया कि अगर उसने बयान दिया तो वह उन्हें वायरल कर देगा। साथ ही झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी गई। दबाव बनाकर उससे शिकायत वापस लेने का लिखित बयान भी ले लिया गया।


महिला का कहना है कि उसने पहले भी कई बार शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया। वही महिला ने 29 जनवरी 2026 को औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी जांच एसडीओपी सक्ती को सौंपी गई है। फिलहाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से इस मामले में प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। दूसरी ओर आरोपी सब-इंस्पेक्टर कमल मैरिषा ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि महिला और उसका पति मिलकर उनसे पैसे की मांग कर रहे थे और पैसे नहीं देने पर झूठी शिकायत की गई है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS SAKTINEWS MAHILANESUBINSPECTORPARLAGAYEGAMBHIRAROPNEWS MAHILANESUBINSPECTORPARLAGAYEREPKEAROPNEWS PREGNENTHONEPAROBORSHANKARAYANEWS ASHLILVIDEOVAYRALKARNEKIDHAMKINEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER