महाधिवेशन में राहुल गांधी का तीखा प्रहार:भारत जोड़ो यात्रा ने जम्मू के युवाओं से फहराया तिरंगा...प्रधानमंत्री ने कश्मीरी युवाओं से छीन ली तिरंगे की भावना



post

पब्लिक स्वर,रायपुर।छत्तीसगढ़ के नया रायपुर में चल रहे कांग्रेस के 85 वे महाधिवेशन में राहुल गांधी  संबोधन कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि 

भारत जोड़ो यात्रा को मैंने अपना घर समझा इसलिए उस प्रेरणा के चलते मैं 3500 किलोमीटर चल पाया हूं इस यात्रा में  तमाम लोग अमीर,गरीब,प्रत्येक जाति,धर्म के लोगों ने यात्रा को अपना घर समझ शामिल हुए। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महिलाओं ने देश के बारे में ऐसी चीजें बताई कि मैं बता नहीं सकता,युवाओं ने देश में पैदा हुए डर के बारे में मुझे बताया।

प्रधानमंत्री मोदी को लिया निशाने पर

राहुल गांधी ने यात्रा के बारे में आगे बताया कि जब हम यात्रा को लेकर जम्मू कश्मीर पहुंचे तब यात्रा में हर कश्मीरी युवाओं के हाथ में हमने झंडा देखा लेकिन संसद में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने भी लाल चौक में झंडा फहराया  लेकिन सच तो यह है कि प्रधानमंत्री के साथ 15 से 20 भाजपा वालों ने तिरंगा फहराया  लेकिन भारत जोड़ो यात्रा ने लाखों कश्मीरी युवाओं के हाथ से तिरंगा फहराया,आगे उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को फर्क समझ नही आया कि हमने हिंदुस्तान और तिरंगे की भावना जम्मू कश्मीर के युवाओं में डाली और आपने अपने झंडे की भावना जम्मू कश्मीर को युवाओं से छीन ली।युवाओं ने मुझसे कहा कि राहुल जी हम इसलिए आपके साथ तिरंगा लेकर चल रहे क्योंकि आपने हम पर भरोसा किया है।



महाधिवेशन INC publicswarnews RahulGandhi Bhupeshbaghel

You might also like!


RAIPUR WEATHER