अभनपुर post authorUser 1 01 March 2026

अभनपुर में होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने शांति समिति की बैठक संपन्न



post

पब्लिक स्वर,अभनपुर। होली पर्व को शांति और भाईचारे के साथ मनाने के उद्देश्य से थाना परिसर अभनपुर में शनिवार शाम 4:30 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक में नवा रायपुर पुलिस के नगर पुलिस अधीक्षक तुलसी लेकाम, तहसीलदार सीता शुक्ला, थाना प्रभारी अभनपुर सत्येंद्र सिंह श्याम, नगरपालिका अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे, उपाध्यक्ष बलविंदर गांधी, पार्षदगण तथा आसपास के ग्राम पंचायतों के सरपंच शामिल हुए। मानिकचौरी, हसदा नंबर 02, टोकरो, सारखी, बेलर, मोहंदी, पचेड़ा, खट्टी, सातपारा और चंडी सहित विभिन्न गांवों के कोटवार, पटेल, समाज प्रमुख और पत्रकार भी बैठक में मौजूद रहे।

बैठक में होली पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी भी प्रकार की जबरदस्ती से बचने पर विशेष जोर दिया गया। थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने कहा कि सभी नागरिक शांतिपूर्वक होली मनाएं और भाईचारे का संदेश दें। उन्होंने नशे से दूर रहने और किसी पर जबरदस्ती रंग न डालने की अपील की।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि त्योहार के दौरान क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग की जाएगी और पुलिस दल द्वारा सतत निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

बैठक में उपस्थित नगरवासियों और जनप्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव दिए और सभी से मिल-जुलकर शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। इस प्रकार, प्रशासन और आमजन की सहभागिता से अभनपुर क्षेत्र में होली को सौहार्द और शांति के साथ मनाने की तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS ABHANPURNEWS ABANPURTHANEMESANTISAMITIKIBAITHAKNEWS SANTISAMIYIKIBAITHAKSAMPANNNEWS HOLIKOSANTIPURNORSUHARDPURNMANANEBAITHAKNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER