अभनपुर post authorUser 1 06 April 2026

अभनपुर के सारखी में अवैध शराब का भंडाफोड़, मुख्य सरगना फरार



post

पब्लिक स्वर,अभनपुर/रायपुर। रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सारखी निवासी ईश्वर तारक के घर में छापा मारा, जहां अवैध रूप से शराब बिक्री किए जाने की पुष्टि हुई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को आरोपी के घर से 70 नग शोले मसाला शराब बरामद हुई है। जब्त शराब को कब्जे में लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से घर से ही शराब बेचने का काम कर रहा था, जिसकी शिकायतें लगातार मिल रही थीं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इलाके में लंबे समय से अवैध शराब की गतिविधियां चल रही थीं, जिससे आसपास के लोगों में नाराजगी थी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

हालांकि, शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि जब्त शराब के पीछे किसी बड़े सप्लायर या मुख्य सरगना का हाथ हो सकता है। पुलिस को आशंका है कि ईश्वर तारक केवल शराब बेचने का काम कर रहा था, जबकि इसके पीछे कोई और व्यक्ति अवैध शराब की सप्लाई और नेटवर्क को संचालित कर रहा है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और शराब सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS ABHANPIRNEWS ABHANPURKESARKHIMEAVIDHSARABNEWS AVIDHSARABKABHANDAFODNEWS MUKHYSARGANAFARHARNEWS ABHANPURKESARKHIMEAVIDHSARBBIKRINEWS 70PAUUVASARABJABTNEWS EKGIRAFTARNEWS

You might also like!