SUICIDE मामले में नया मोड़:पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उगले कई राज, गोलबाजार पुलिस एक्शन मोड़ में



post

शेष नारायण गौतम ,ब्यूरो रिपोर्ट

पब्लिक स्वर,रायपुर।विगत दिनों रायपुर के गोलबाजार थाना क्षेत्रांतर्गत नयापारा शंकर चौक में सुर्खियों में रही आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।दरअसल 10/3/2023 को दुर्ग निवासी सत्यनारायण सोनी की बेटी रिद्धि सोनी की संदिग्ध मृत्यु हो गई थी जिसे आत्महत्या का रूप देने का आरोप मृतिका के परिवार ने ससुराल पक्ष पर लगाया था लेकिन अपनी बेटी के गम में डूबा परिवार एफआईआर करवाने सामर्थ्य जुटाने में असमर्थ थे।

पोस्टमार्टम ने खोला राज, अब पुलिस एक्शन में

सूत्रों के मुताबिक मामले में अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हो गया है कि लड़की ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई थी।वहीं पुलिस प्राथमिकी जांच में हैरान थी लेकिन अब स्थिति जल्द ही स्पष्ट हो जाएगी।

थाना प्रभारी  योगेश कश्यप

वहीं इस संवेदनशील मामले में थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने कहा कि मामले में पूर्व में मार्ग कायम कर दिया गया था और अब एफआईआर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और लड़की को न्याय दिलाने दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।



Raipurpolice cgpolice Raipurnews आत्महत्या या हत्या Publicswarnews golbazarpolice

You might also like!


RAIPUR WEATHER