Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में सूदखोरी के बड़े नेटवर्क का जल्द होगा खुलासा! 🔴 गरियाबंद नगर पालिका में ‘अपनों’ के खिलाफ भाजपा पार्षद का बिगुल 🔴 रायपुरवासियों के लिए इस बार गरबा होगा खास! बंपर इनाम और छत्तीसगढ़ी संस्कृति का देखने मिलेगा संगम 🔴 कोपरा के तीन प्रमुख देवी मंदिरों में प्रज्वलित हुईं 435 मनोकामना ज्योतियां, माता के जयकारों से गूंज रहे मंदिर 🔴 जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने घोषित किए चुनाव प्रभारी और सहप्रभारी, दुर्ग में नई टीम तैयार 🔴 पेपर लीक के बाद अब रिजल्ट पर घिरा IGKV, छात्रों ने 5 मांगों को लेकर खोला मोर्चा 🔴 रायपुर में आठवीं की छात्रा की मौत से सनसनी, स्कूल प्रबंधन पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप 🔴 रायपुर में CM हाउस के गेट पर हंगामा! पुलिस से भिड़ा युवक, हिरासत में लेकर पूछताछ जारी 🔴 डुंडा में सालों से जमे पटवारी पर सवाल, कथित अवैध प्लॉटिंग का खामियाजा भुगत रही जनता 🔴 गार्ड को बंधक बनाकर प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार
सरकारी स्कूल में शिक्षकों की लापरवाही से बच्चों की पढ़ाई ठप
राजनीति

सरकारी स्कूल में शिक्षकों की लापरवाही से बच्चों की पढ़ाई ठप

04 Nov 2025 324 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर,बिलासपुर। मस्तूरी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बेलटुकरी स्थित एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में दो शिक्षकों की लापरवाही और कामचोरी से बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। आरोप है कि शिक्षक दिलीप तिग्गा और सुभद्रा साहू पढ़ाई कराने के बजाय अधिकतर समय मोबाइल पर नेटवर्क मार्केटिंग का काम करते रहते हैं।

ग्रामीणों और पालकों ने बताया कि दोनों शिक्षक स्कूल के समय में कार्यालय कक्ष में बैठकर मोबाइल चलाते हैं और नेटवर्क मार्केटिंग से जुड़े सेमिनारों व बैठकों में शामिल होते हैं। इसकी शिकायत कई बार विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) से की गई, लेकिन अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान पाठक गणेशराम मिरी के संरक्षण में दोनों शिक्षकों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है। पालकों का कहना है कि शिक्षकों की इस लापरवाही से बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है और स्कूल में शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है।

ग्रामवासियों ने जिला शिक्षा अधिकारी से दोनों शिक्षकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है, ताकि स्कूल में फिर से नियमित रूप से पढ़ाई शुरू हो सके और बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला