लॉज में युवक की रहस्यमयी मौत, कमरे से गायब सामान ने बढ़ाई सनसनी



post

पब्लिक स्वर,खैरागढ़। शहर के जय स्तंभ चौक स्थित आशीष लॉज गुरुवार सुबह अचानक सनसनी का केंद्र बन गया। लॉज के रूम नंबर 306 का दरवाज़ा जब कर्मचारियों ने तोड़ा तो अंदर का नज़ारा देख सबके होश उड़ गए। बाथरूम में एक युवक का शव चादर से फंदे पर लटका हुआ था।

मृतक की पहचान रायपुर के सीतानगर वार्ड क्रमांक 3 निवासी करण पाल (27 वर्ष, पिता डोमन पाल) के रूप में हुई है।


ऐसे सामने आया मामला

जानकारी के अनुसार, करण पाल ने 30 अगस्त को लॉज में कमरा बुक कराया था और बताया था कि वह घूमने आया है। 1 सितंबर को आखिरी बार उसे कमरे से बाहर निकलते देखा गया था। इसके बाद से कमरा लगातार बंद रहा।

बुधवार देर रात मैनेजर ने दरवाज़ा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। गुरुवार सुबह जब कर्मचारियों की मदद से दरवाज़ा खोला गया तो युवक का शव फंदे पर लटका मिला।


सबसे बड़ा रहस्य: सामान गायब

घटना ने और भी रहस्यमयी मोड़ तब लिया जब पुलिस को कमरे से न बैग मिला, न कपड़े और न ही कोई निजी सामान। सिर्फ एक पुराना कीपैड मोबाइल पुलिस के हाथ लगा है। इससे सवाल खड़े हो रहे हैं कि युवक बिना सामान के क्यों ठहरा और उसका बाकी सामान कहां गायब हो गया।


पुलिस की जांच

पुलिस ने कमरे को सील कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पहली नजर में यह मामला आत्महत्या प्रतीत होता है, लेकिन हत्या या किसी साज़िश से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

फिलहाल पुलिस युवक की कॉल डिटेल और पृष्ठभूमि की गहराई से जांच कर रही है।


शहर में फैली सनसनी

इस रहस्यमयी मौत ने पूरे खैरागढ़ में सनसनी फैला दी है। स्थानीय लोगों के मन में यही सवाल गूंज रहा है कि आखिर यह खुदकुशी है या इसके पीछे कोई गहरा राज छिपा है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS KHAIRAGADHNEWS LOGMEYUVAKKIMAUTNEWS KAMRESESAMANGHAYABNEWS RAIPURNIVASHIKIKHAIRAGADHMEMILILASHNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER