अन्य post authorUser 1 08 May 2025

150 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘बंटी-बबली’ गिरोह को दिल्ली से किया गया गिरफ्तार

ठगों ने “राष्ट्रीय ग्रामीण साक्षरता मिशन” के नाम पर देशभर में 150 करोड़ की ठगी को दिया अंजाम



post

पब्लिक स्वर,जशपुर/ जशपुर जिले की पुलिस ने बुधवार को एक सनसनीखेज ऑपरेशन में 150 करोड़ रुपये की अंतरराज्यीय ठगी का खुलासा करते हुए दो मुख्य आरोपियों — रत्नाकर उपाध्याय और अनीता उपाध्याय — को राजधानी दिल्ली से गिरफ़्तार किया है। जानकारी है उक्त कार्रवाई SSP शशिमोहन सिंह की सतत मॉनिटरिंग में हुई जिन्होंने इस पूरे अभियान को बेहद पेशेवर ढंग से संचालित करवाया वही बताया गया कि आरोपी खुद को सरकारी मंत्रालय से जुड़ा बताकर देश के विभिन्न राज्यों में करोड़ों की धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे थे।


पुलिस सूत्रों कि माने तो पत्थलगांव निवासी व्यापारी अमित अग्रवाल की शिकायत पर यह मामला दर्ज हुआ था जिसमें “राष्ट्रीय ग्रामीण साक्षरता मिशन” के नाम पर स्वेटर सप्लाई कराने के बहाने 5.70 करोड़ रुपए की ठगी की गई थी। विवेचना में पता चला कि यह गिरोह पिछले कई वर्षों से सक्रिय था और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ सहित 15 राज्यों में एजेंटों के माध्यम से झूठे CSR ऑर्डर का लालच देकर व्यवसायियों से मोटी रकम ऐंठता था।


SSP शशिमोहन सिंह ने इस मामले की गंभीरता को समझते हुए SDOP धुर्वेश जायसवाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम को दिल्ली रवाना किया, जहां पुलिस ने खुद को मंत्रालय का अधिकारी बताकर अनीता उपाध्याय को होटल ताज, चाणक्यपुरी में मीटिंग के लिए बुलाया और उसे हिरासत में लिया। उससे मिली सूचना के आधार पर रत्नाकर की लोकेशन को ट्रैक कर सागरपुर (दिल्ली) से उसे पकड़ा गया साथ ही बताया गया कि गिरफ्तारी के समय आरोपी ने “अपहरण” का झांसा देकर दिल्ली पुलिस को उलझाने का प्रयास किया पर SDOP जायसवाल ने बहादुरी से मोर्चा संभाले रखा।


इधर पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि रत्नाकर के पास दिल्ली व लखनऊ में करोड़ों की संपत्ति है, जिसमें 24 फ्लैट और लग्ज़री रेंज रोवर कार शामिल हैं जिसके बाद जशपुर पुलिस अब आरोपियों की अचल संपत्तियों की भी जांच कर रही है।


इस शानदार कामयाबी पर रेंज IG दीपक झा ने पूरी पुलिस टीम को नगद पुरस्कार की घोषणा की है वही दूसरी ओर SSP शशिमोहन सिंह द्वारा संचालित यह ऑपरेशन राज्य की अपराध जांच पद्धति में एक नया मानदंड स्थापित करता है।



PUBLICSWARNEWS

You might also like!