सोना 3300 रुपए से ज़्यादा हुआ सस्ता,अब इस नंबर पर मिस कॉल कर जानिए सोने चांदी का भाव



post

पब्लिक स्वर,नई दिल्ली।सोना और चांदी के खरीदारों के लिए खुश खबरी है।अब सोने और चांदी के दामों लगातार गिरावट का दौर शुरू हो गया है। चौथे कारोबारी दिन भी सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को सोना 116 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ तो वहीं चांदी की कीमत में 439 रुपये प्रति किलो की दर से गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद सोना गिरकर 55600 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 63000 रुपये प्रति किलो के दर पर बिक रही है।

मार्केट में रुझान कम होने से लगातार गिर रहे भाव

जनवरी फरवरी की शुरुआत में सोने चांदी की खरीदी में उछाल देखने को मिली जिसके बाद शादी के मुहूर्त को लेकर फिर रुझान कम हुआ जिसके बाद  बीते  मंगलवार को सोना  116 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 55550 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले सोमवार को (Gold Rates Today) सोना 291 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 55666 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना 123 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 55957 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। गुरुवार को सोना 416 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता के साथ 56080 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। अब मौका है खरीदारों के लिए कम भाव में खरीदी करने का।


वहीं मंगलवार को भी चांदी  की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को चांदी 439 रुपये की नरमी के साथ 63007 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले दिन सोमवार को चांदी 885 रुपये की नरमी के साथ 63446 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। वहीं शुक्रवार को चांदी 851 रुपये सस्ता के 64331 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी। वहीं गुरुवार को चांदी (silver price today) 804 रुपये की नरमी के साथ 65182 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।

लगातार गिरावट के बाद सोना अपने उच्चतम स्तर से 3300 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले सोने ने 2 फरवरी 2022 में अपना उच्चतम स्तर बनाया था। उस दिन सोना 58882 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 16973 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।


मिस्ड कॉल करें और जानिए सोने चांदी की रेट

खरीदारों को अगर दुकानदारों  द्वारा बताई गई रेट से गुमराह नही होना है और 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट का सही दाम जानना है तो 7415605242 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं जिसके कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे।



सोने चांदी के भाव में गिरावट

You might also like!


RAIPUR WEATHER