खाद के अवैध कारोबार पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 2300 बोरी खाद जब्त, गोदाम सील



post

पब्लिक स्वर,राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में अवैध खाद भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2300 बोरी खाद जब्त की है। कृषि, राजस्व और प्रशासनिक अमले की संयुक्त टीम ने डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम माड़ीतराई में छापेमारी कर यह कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद गोदाम को तत्काल सील कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, राजनांदगांव कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने माड़ीतराई गांव स्थित गोदाम में दबिश दी। जांच के दौरान गोदाम में भारी मात्रा में खाद का भंडारण मिला। अधिकारियों ने मौके से करीब 2300 बोरी खाद बरामद की, जिसके दस्तावेजों और वैधता की जांच शुरू कर दी गई है।

कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद सरपंच प्रतिनिधि दिलीप साहू ने बताया कि जब्त खाद बेलगांव निवासी पूर्व सरपंच छबील साहू के पुत्र लेखु साहू का बताया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लेखु साहू का नाम पहले भी अवैध मुरुम और रेत कारोबार से जुड़े मामलों में सामने आ चुका है।

प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल अधिकारियों द्वारा खाद भंडारण से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS RAJNANDGAONNEWS DONGARGADHNEWS RAJNADGAONDONGARGADHNEWS AVIDHKHADBHANDARANNEWS 2300BORIKHADJABTNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER