CG NEWS: "अभनपुर अंधेरे में "अभनपुर और आस-पास के गांवों में तीन दिनों से बिजली बंद, ग्रामीणों में आक्रोश



post

पब्लिक स्वर,अभनपुर/ अभनपुर क्षेत्र में बीते तीन दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।


गर्मी के इस मौसम में ग्रामीणों को पीने के पानी, पंखों और कूलर जैसी आवश्यक सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है। छोटे दुकानदारों और किसानों का कामकाज ठप हो गया है।


बिजली विभाग के अनुसार:

"लाइन में तकनीकी खराबी आई है। सुधार कार्य जारी है और जल्द ही बिजली बहाल कर दी जाएगी।"


गांव वालों ने चेताया कि अगर जल्द बिजली नहीं आई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।



PUBLICSWARNEWS

You might also like!