पब्लिक स्वर,रायपुर।रिद्धि सोनी हत्या मामले में नया अपडेट सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक संदेह के घेरे में आए ससुराल पक्ष से रिद्धि सोनी के पति तरुण सोनी सहित 3 लोगों को 15 दिन न्यायायिक रिमांड पर ले लिया गया है।सूत्रों की मानें तो लगातार पुलिस 2 दिनों से आरोपी पक्ष से गहन पूछताछ की जिसके बाद न्यायालय से 15 दिन की रिमांड ली गई।आपको बता दें कि नयापारा शंकर चौक में रिद्धि सोनी की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी जिसमें अभी पुलिस की विवेचना जारी है।
पब्लिक स्वर लगातार इसमें आपको अपडेट देता रहेगा।

Public Swar Desk

















