बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, सड़क किनारे लगाया गया 13 किलो का टिफिन बम बरामद



post

पब्लिक स्वर,बीजापुर। बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। नक्सलियों ने चेरपाल–पेद्दाकोरमा मार्ग पर सुरक्षाबलों और आम नागरिकों को निशाना बनाने के इरादे से शक्तिशाली विस्फोटक छुपाकर रखा था, लेकिन जवानों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, थाना गंगालूर क्षेत्र में डीआरजी बीजापुर और केरिपु 222 बटालियन की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इस दौरान जवानों को सड़क किनारे इलेक्ट्रिक तार दिखाई दिया। शक होने पर इलाके की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान एक स्टील टिफिन बॉक्स में 10 किलो का टिफिन बम और 3 किलो का बीजीएल सेल IED बरामद हुआ। इसे श्रृंखलाबद्ध तरीके से लगाया गया था, जिससे साफ होता है कि नक्सली बड़े हमले की फिराक में थे।

बम निरोधक दस्ते (BDS) और केरिपु 222 की विशेषज्ञ टीम ने मौके पर पहुंचकर विस्फोटक को सावधानीपूर्वक निष्क्रिय कर दिया। पूरी कार्रवाई में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

सुरक्षा बलों ने कहा कि नक्सली लगातार इस तरह की कायराना हरकतों से नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन जवानों की मुस्तैदी और रणनीति के चलते उनकी मंशा नाकाम हो रही है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS BIJAPURNEWS BASTARNEWS IEDNEWS TIFINBOMNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER