परीक्षा देने नहीं पहुंचा छात्र, शिक्षक पहुंचे घर तो पंखे से लटका मिला शव



post

पब्लिक स्वर,कोरबा। कोरबा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। 12वीं कक्षा के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब छात्र परीक्षा देने केंद्र नहीं पहुंचा तो स्कूल के शिक्षक उसके घर पहुंचे।
दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला, जिसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। अंदर जाने पर छात्र का शव पंखे से लटका मिला। तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई।
मृतक छात्र का नाम उज्ज्वल डडसेना (17 वर्ष) है। वह SECL DAV स्कूल का छात्र था और रामपुर आईटीआई बस्ती में अपनी दीदी और जीजा के साथ रहता था।
घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था।

दीदी आत्मानंद स्कूल में शिक्षिका हैं और ड्यूटी पर थीं जीजा अपने काम से बाहर गए हुए थे। बतादे कि पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जो अंग्रेजी में लिखा हुआ है। उसमें केवल यह लिखा गया है कि उसके शव को मेडिकल कॉलेज को सौंप दिया जाए। फिलहाल छात्र ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका हैहै पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हर पहलू से जांच की जा रही है। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि सुसाइड नोट की जांच की जा रही है और मामले की तह तक जाने का प्रयास किया जा रहा है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS KORBANEWS 12VINKECHATRNELAGAIFANSINEWS SHIKCHAKPAHUCHECHATRKEGHARNEWS FANSIKEFANDEPARLATKAMILASHAVNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER