बार के अंदर बीयर की बोतल से युवक पर वार, आरोपी फरार



post

पब्लिक स्वर,रायपुर। रायपुर के रायपुरा चौक स्थित मधुशाला बार में देर रात मारपीट का मामला सामने आया है। कार सवार एक युवक ने बार में घुसकर एक व्यक्ति पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, जामगांव निवासी किराना व्यापारी संदीप अग्रवाल 18 अप्रैल की रात अपने दोस्त अनिवेश प्रताप सिंह के साथ मधुशाला बार गए थे। रात करीब 11:30 बजे दोनों बार के बाहर खड़े थे, तभी एक कार में सवार चंगोराभाठा निवासी हर्ष शुक्ला तेज रफ्तार में वहां पहुंचा और अचानक उनकी ओर गाड़ी रोक दी। इस हरकत से घबराकर दोनों अंदर बार में चले गए।

आरोप है कि हर्ष शुक्ला भी उनके पीछे-पीछे बार में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए फ्रिज से बीयर की बोतल निकालकर संदीप अग्रवाल के सिर पर हमला कर दिया। हमले में संदीप के सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। घटना के दौरान मौजूद अनिवेश ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला, जिससे विवाद ज्यादा नहीं बढ़ा।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS BARKEANDARBEEYARKIBOTALSEHAMLANEWS BIYARKIBOTALSEHAMLANEWS RAIPURACHAUKNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER