जंगल गए ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत, भालू के हमले की आशंका



post

पब्लिक स्वर,कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल क्षेत्र में एक 26 वर्षीय युवक की जंगल में मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों ने आशंका जताई है कि युवक पर भालू ने हमला किया हो सकता है। घटना केंदई वन परिक्षेत्र के सखोदा परिसर की है। सलाईगोट गांव निवासी संतोष कुमार गोंड रविवार सुबह करीब 11 बजे बकरियां चराने के लिए जंगल की ओर गया था। दोपहर लगभग 2 बजे बकरियां तो घर लौट आईं, लेकिन संतोष वापस नहीं आया। परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर वन विभाग को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही रेंजर अभिषेक दुबे के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ग्रामीणों के साथ युवक की खोज में निकली। रात करीब डेढ़ बजे जंगल के भीतर सखोदा परिसर में संतोष का शव मिला। अधिकारियों के मुताबिक, शव के पास जंगली जानवर के पैरों के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में भालू के हमले की आशंका जताई गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। कटघोरा वनमंडल अधिकारी कुमार निशांत ने बताया कि नियमानुसार वन्यजीव हमले में मृत्यु होने पर 6 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाती है। इसमें से 25 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता परिवार को दे दी गई है, जबकि शेष 5.75 लाख रुपये आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दिए जाएंगे। वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल क्षेत्र में सावधानी बरतने और अकेले अंदर न जाने की अपील की है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS KORBANEWS KATGHORANEWS KORBAKATGHORANEWS JANGALGAYEGRAMINKISANDIGDHMAUTNEWS BHALUKEHAMLEKIASANKANEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER