पब्लिक स्वर,रायपुर। रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, मृत महिला की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। स्थानीय लोगों ने शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी थी, जिसके बाद टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के थानों और गुमशुदगी के मामलों से मिलान कर महिला की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। फिलहाल मामले में सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।

User 1











