शादी के 2 दिन बाद दूल्हे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल



post

पब्लिक स्वर,रायगढ़। रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। शादी के महज दो दिन बाद दूल्हे की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई, जबकि उसके तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना कापू थाना क्षेत्र की है, जहां सभी लोग टेंट का सामान छोड़ने जा रहे थे।

मृतक की पहचान ग्राम ठाकुरपोड़ी निवासी देवांगन सिदार (35) के रूप में हुई है। हादसे में उसके साथ मौजूद सुशील एक्का, द्वारिका सिदार और सीमोन एक्का घायल हो गए। इनमें से सुशील और द्वारिका को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि सीमोन एक्का की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज पत्थलगांव अस्पताल में जारी है।

परिजनों के अनुसार, देवांगन सिदार गौरेला-पेंड्रा क्षेत्र में बिजली विभाग में संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था। 5 अप्रैल से उसकी शादी की रस्में शुरू हुई थीं। 8 अप्रैल को उसकी बारात जशपुर जिले के कोतबा गई थी और 9 अप्रैल को रिसेप्शन का आयोजन किया गया था। बताया गया कि 10 अप्रैल की शाम देवांगन अपने चाचा संजय सिदार के ट्रैक्टर में टेंट का सामान लेकर पास के गांव बालापोढ़ी जा रहा था। ट्रैक्टर में उसके साथ तीन दोस्त भी सवार थे। सतीपारा सरपंच के घर के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से देवांगन के सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को तत्काल पत्थलगांव अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर देवांगन को रायपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में नंदन झरिया के पास रात करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई।घटना के बाद 11 अप्रैल को पोस्टमॉर्टम के पश्चात देवांगन सिदार का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS RAYGADHNEWS KAPUTHANANEWS RAIGADHKAPUTHANANEWS SADIKEDODEENBAADDOOLHEKIMAUTNEWS DODEENBAADDOOLHEKISADAKHADSEMEMAUTNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER