पब्लिक स्वर,रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दो अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में परिवहन विभाग मंत्रालय द्वारा आदेश जारी कर नई पदस्थापनाओं की जानकारी दी गई है। जारी आदेश के अनुसार, मृत्युंजय पटेल को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) कार्यालय रायपुर से स्थानांतरित कर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय दुर्ग पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं प्रतीक शुक्ला, जो वर्तमान में सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, क्षेत्रीय परिवहन आयुक्त कार्यालय में पदस्थ थे, उन्हें जिला परिवहन अधिकारी, जिला परिवहन कार्यालय महासमुंद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
परिवहन विभाग द्वारा जारी इस आदेश को विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई पदस्थापनाओं के बाद संबंधित अधिकारी जल्द ही अपने नए पदों का कार्यभार ग्रहण करेंगे। विभागीय सूत्रों के अनुसार, राज्य में परिवहन सेवाओं को अधिक सुचारु और प्रभावी बनाने के लिए समय-समय पर प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक फेरबदल किए जाते हैं। इसी कड़ी में यह तबादला आदेश जारी किया गया है।

User 1








