मैनेजर कर रहा था शराब की अवैध सप्लाई, 95 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार



post

पब्लिक स्वर,सरगुजा/सीतापुर। सरगुजा जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीतापुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-43 पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक कार से करीब 95 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस तस्करी में अंग्रेजी शराब दुकान का मैनेजर ही शामिल निकला। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात सीतापुर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार के जरिए शराब की अवैध ढुलाई की जा रही है। सूचना के आधार पर एएसआई अरुण दुबे के नेतृत्व में टीम ने प्रतापगढ़ के पास घेराबंदी कर सीतापुर की ओर से आ रही कार (CG-DV-7455) को रोका।

पूछताछ में चालक ने अपना नाम सूरज गुप्ता (34) निवासी लुण्ड्रा बताया। तलाशी लेने पर कार की ड्राइवर सीट के पीछे रखे कार्टन और डिक्की से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। जब्त शराब में मेडॉफ व्हिस्की के 48 नग और गोवा स्पेशल व्हिस्की के 480 नग शामिल हैं।
जांच में सामने आया कि आरोपी सूरज गुप्ता, सीतापुर स्थित अंग्रेजी शराब दुकान का मैनेजर है। वह मौके पर शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। प्रारंभिक पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह लुण्ड्रा क्षेत्र में शराब बेचने के लिए यह खेप ले जा रहा था, जहां शराब दुकान नहीं होने के कारण वह इसे ऊंचे दामों पर बेचने की योजना बना रहा था।
मामले की जानकारी आबकारी विभाग को दे दी गई है, जिसने जांच शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह के अनुसार, यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी इससे पहले कितनी बार इस तरह शराब की तस्करी कर चुका है और इसमें कोई अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया गया है।द



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS SARGUJANEWS SHITAPURNEWS SARGUJASHITAPURNEWS AVIDHASHARABNEWS MAINEJRNIKLAMASTARMAINDNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER