पब्लिक स्वर,रायपुर। राजधानी से सटे मुजगहन थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि मृतका अभनपुर थाना क्षेत्र से कुछ दिन पहले लापता हुई थी।
जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने खेत की ओर जाने वाले रास्ते में नाले के अंदर शव पड़ा हुआ देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मुजगहन पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अभनपुर थाना क्षेत्र से लापता होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने दोनों थानों के बीच समन्वय कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। वहीं इस घटना से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

User 1















