पब्लिक स्वर,बालोद। बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 50 वर्षीय आरोपी कोतवाल को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है और पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 वर्षीय मासूम अपनी सहेली के साथ खेल रही थी। इसी दौरान गांव के कोतवाल ने दोनों को अपने पास बुलाया। आरोप है कि उसने पहले एक बच्ची को चॉकलेट लेने के लिए दुकान भेजा जिसके बाद वो वापस आई तो उसे सामान के बहाने वहां से दूर कर दिया।
पुलिस के अनुसार सहेली के जाने के बाद आरोपी ने नाबालिग को टीवी दिखाने का झांसा देकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद नाबालिग ने परिजनों को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद परिवार ने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वही दूसरी ओर शिकायत मिलते ही डौंडीलोहारा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। साथ ही पीड़िता और उसके परिवार को आवश्यक कानूनी एवं अन्य सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच नाराजगी है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

User 1









