घरेलू विवाद के बाद बेटे ने मां को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, गांव में फैली सनसनी



post

पब्लिक स्वर,सक्ती। सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां घरेलू विवाद के बाद एक बेटे ने अपनी ही मां की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान तिहारिन बाई के रूप में हुई है, जो डभरा थाना क्षेत्र के भेड़िकोना गांव की निवासी थीं। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात मां और बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने अपनी मां के साथ मारपीट शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों और पड़ोसियों के अनुसार, घर से विवाद और चीख-पुकार की आवाजें सुनाई दे रही थीं। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही डभरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को घटना की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग इस वारदात को लेकर स्तब्ध हैं।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS SAKTINEWS DABHRATHANANEWS SAKTIDABHRATHANANEWS MAAKIHATYANEWS BETENEKIMAAKIHATYANEWS MAAKIHATYAKARGHARMEBAITHARAHABETANEWS

You might also like!