ढाबे में चल रहा था अवैध डीजल कारोबार, पुलिस कार्रवाई में 160 लीटर डीजल जब्त



post

पब्लिक स्वर,रायगढ़। रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से डीजल की खरीदी-बिक्री कर रहे एक ढाबे पर कार्रवाई करते हुए 160 लीटर डीजल जब्त किया है। यह कार्रवाई ग्राम गारे स्थित “अपना ढाबा” में की गई, जहां प्लास्टिक जरीकेनों में डीजल भरकर रखा गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि ढाबा संचालक दिलहरण कश्यप (46 वर्ष), निवासी ग्राम सलखन, बिना किसी वैध अनुमति के ज्वलनशील पदार्थ डीजल का भंडारण कर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान 50-50 लीटर क्षमता वाली जरीकेनों में कुल 160 लीटर डीजल बरामद किया गया।

जांच में सामने आया कि डीजल को बिना किसी सुरक्षा मानकों के खुले स्थान पर रखा गया था, जिससे आगजनी या किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। पूछताछ में आरोपी ने अवैध रूप से डीजल बेचने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 287 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 व 7 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर ज्वलनशील पदार्थों का अवैध भंडारण गंभीर खतरा है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS RAYGADHNEWS TAMNARNEWS RAYGADHTAMNARNEWS DHABEMECHALRAHATHAAVIDHDIGALKAKAROBARNEWS AVIDHDEGALKAKAROBARNEWS 160LITARDEGALJABTNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER