एकतरफा प्रेम में युवक ने युवती के पिता पर चलाई गोली, आरोपी गिरफ्तार



post

पब्लिक स्वर,कोरबा। कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र के संगम नगर गांव में गुरुवार देर रात एक युवक ने युवती के पिता पर गोली चला दी। यह घटना एकतरफा प्रेम विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी और युवती के पिता सुरक्षित बच गए।

जानकारी के अनुसार, संगम नगर निवासी मां लखन साहू की नाबालिग बेटी से बालको नगर के इंदिरा नगर निवासी 22 वर्षीय साहिल मासी एकतरफा प्रेम करता था। परिजनों का आरोप है कि साहिल लंबे समय से युवती का पीछा कर रहा था और उसे परेशान करता था। इस संबंध में परिवार ने पहले भी बालको थाने में कई बार शिकायत की थी।

गुरुवार रात करीब 11 बजे साहिल युवती के घर पहुंचा और उससे शादी करने का दबाव बनाने लगा। जब युवती के पिता मां लखन साहू ने इसका विरोध किया तो साहिल गुस्से में आ गया। उसने अपने पास रखी बंदूक निकालकर फायर कर दिया। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी और बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक साहिल मासी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से हथियार भी जब्त कर लिया है।

बालको थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला एकतरफा प्रेम से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि उसके पास जो हथियार था, वह वैध है या अवैध। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS KORBANEWS BALKOTHANANEWS KORBABALKONAGARTHANANEWSEKTARFAPYARNEWS YUVAKNEYUVTIKEPITAPARKIYAFAYTINGNEWS EKTARFAPYARMEFAYRINGNEWS AROPIGIRAFTAARNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER