राज्य post authorDig yadav 29 October 2024

CG NEWS:कांग्रेसियों के आरोपों पर भाजपा का पलटवार,कहा नगर पंचायत भखारा का विकास अजय चंद्राकर की देन!नगर मे तो विकास किया ही,विरोधियों के लिए भी तरक्की के द्वार खोले

कांग्रेसी खुद करते हैं भ्रष्टाचार सबूत मिटाने पानी में बहा दिए दस्तावेज



post

रिपोर्ट - राजेश रात्रे


पब्लिक स्वर धमतरी - निकाय चुनाव महज़ कुछ ही महीने शेष है।ऐसे में अब भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख दल आमने सामने है।दोनों राजनितिक दल एक दूसरे को टार्गेट करना शुरू कर दिया है।आलोचनाओं का दौर चलने लगा है।

             पिछले दिनों राजीव भवन में कांग्रेसियों ने प्रेस वार्ता कर कुरूद विधायक अजय चंद्राकर के द्वारा कुरूद मे हो रहे अवैध कार्यों के खिलाफ मौन धरना प्रदर्शन कर प्रेस वार्ता किया गया था। जिसके विरोध में भखारा कांग्रेस कमिटी ने राजीव भवन मे प्रेस वार्ता कर विधायक चंद्राकर पर आरोपों की झड़ी लगा दी थी।

             ऐसे में अब भाजपा भी भखारा स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता कर कांग्रेसियों के द्वारा मढ़े तमाम आरोपों को खारिज कर पलटवार किया है।और विधायक चंद्राकर के द्वारा किए गए विकास कार्यों की सूची कांग्रेसियों को गिनाया है।पूर्व जनपद अध्यक्ष व नगर पंचायत प्रतिनिधि रामगोपाल देवांगन ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेसियों के द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।उन्होंने कहा कि खुद के दम पर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद कांग्रेसी अपने प्रभाव से नगर के लिए एक ईंट तक नहीं ला पाए।नगर पंचायत भखारा मे अभी तक जो भी विकास कार्य हुए है विधायक अजय चंद्राकर की देन है।उनके मंत्री रहते हुए भखारा विकास की पायदानों पर दोगुनी रफ्तार से आगे बढ़ना शुरू किया था।और आज नगर द्रुतगति से विकास की ओर आगे बढ रहा है।विधायक चंद्राकर के दूरदर्शिता के परिणाम स्वरूप शिक्षा के क्षेत्र में भखारा का विशेष पहचान बना है यहां पीजी कॉलेज, आईटीआई जैसे संस्थान खुले है।क्षेत्र के युवाओं को हुनरमंद बनाने बहुत जल्द भखारा में लाइवलीहुड कॉलेज भी खुलने वाला है।नगर में नलजल योजनाओं का विस्तार करने के लिए करोड़ों रुपयों की लागत से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनवाया गया है।जिसके माध्यम से हर घर पीने के लिए स्वच्छ जलापूर्ति हो रही है।भविष्य में पीने की पानी के लिए परेशानी ना हो इसके लिए वार्ड 11 व वार्ड 13 मे बोर खनन भी करवाया है।

इसके अलावा क्षेत्र के युवाओं की खेल प्रतिभा को तराशने के लिए स्टेडियम,स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए हॉस्पिटल,बारिश के दिनों में किसी भी गांव की सम्पर्क जिला मुख्यालय से ना टूटे इसलिए क्षेत्र में कई उच्चस्तरीय पुल पुलियों का निर्माण करवाया है।


खरीदी बिक्री करने षड़यंत्र पूर्वक छोड़ी बाज़ार की ज़मीन


खसरा नंबर 675/2 बाजार की जमीन खरीदी बिक्री के बड़े आरोप का खंडन करते हुए कहा कि यह खरीदी बिक्री नगर में कांग्रेस की सत्ता रहने के दरम्यान हुआ है।जिसका प्रकरण न्यायालय मे विचाराधीन है।साथ ही कांग्रेसियों के कार्यकाल में षडयंत्र पूर्वक बाजार की उतनी जमीन को छोड़कर कांक्रिटीकरण करवाया गया था जिसके कारण आज उसमे विवाद की स्थिति बना है।अधोसंरचना मद से प्राइवेट कॉलेज के बाउंड्री निर्माण पर कहना है कि जब भखारा मे सरकारी महाविद्यालय नहीं था तब छत्तीसगढ महतारी कॉलेज क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है।जिसे ध्यान में रखकर नगर पंचायत के द्वारा आहता निर्माण करवाया गया है।जिस पर कांग्रेसी सियासत कर रहे है।

         कांग्रेसियों के द्वारा विधायक चंद्राकर पर बायपास निमार्ण मे रुचि नहीं लेने का आरोप लगाया गया है।जिसपर पलटवार करते हुए भाजपाइयों ने कहा कि विधायक चंद्राकर के कार्यकाल में बाईपास स्वीकृत हुआ है। बाईपास निर्माण का कार्य भी तीव्र गति से चल रहा था।अधिग्रहित जमीन मालिकों को भड़काकर उसमे स्टे लगवाने का काम भी कांग्रेसियों ने किया है।उसमे भी सम्पूर्ण मुआवजा का भुगतान किसानों को हो चुका है।

            तालाब में अवैध मुरूम उत्खनन के आरोपों को नकारते हुए कहा कि उक्त तालाब की भारी गंदगी को देखते हुए वार्डवासियों की सहमति से तालाब को सुखाया गया था।मुरूम उत्खनन की अनुमति भी कलेक्टर के द्वारा दिया गया था।उसमे से निकला गया मुरूम क्षेत्र के सड़क निर्माण एवं विकास कार्यों में उपयोग किया गया है।


अतिक्रमण हटवाना प्रशासनिक कार्यवाही है


कांग्रेस प्रेस वार्ता कर नगर की मौजूदा सरकार को अतिक्रमण पर घेरने का प्रयास किया था।जिसे पूर्व जनपद अध्यक्ष रामगोपाल देवांगन ने प्रशासनिक कार्यवाही बताते हुए कहा है, की अतिक्रमण हटवाने की सूचना हमे भी उसी दिन प्राप्त हुआ यह एक प्रशानिक कार्यवाही है।निकाय क्षेत्र में नगरपालिका अधिनियम में संशोधन करते हुए अब नगर निकाय क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर आयुक्त,कार्यपालक पदाधिकारी को विशेषाधिकार दिया गया है।जिसके तहत कार्यवाही किया गया है


कांग्रेसी खुद करते हैं भ्रष्टाचार सबूत मिटाने पानी में बहा दिए दस्तावेज


कांग्रेसी खुद भ्रष्टाचार करते हैं और साक्ष्य मिटाने के लिए दस्तावेज फाड़कर नदिया मे बहाते है।पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भरत नाहर के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के सबूत मिटाने का आरोप लगाया है।पूर्व जनपद अध्यक्ष रामगोपाल देवांगन ने भूत पूर्व विधायक लेखराम साहू पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के एक्सिडेंटल विधायक तो अपने गांव का भी सड़क नहीं बनवा पाए थे।उन्हे भी विधायक अजय चंद्राकर ने बनवाया है।साथ ही सिलौटी मे कॉलेज भी खोला।क्षेत्र के लाडले नेता अजय चंद्राकर कभी भी विकास कार्यों के लिए भेदभाव नहीं किया है।नगर मे तो विकास किया ही है। विरोधियों के लिए भी तरक्की के द्वार खोले।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्प लता देवांगन, आनंद यदु,मंडल अध्यक्ष, रामस्वरूप साहू मंडल प्रभारी ,रामगोपाल देवागन सांसद प्रतिनिधि,रोशन कला,गौतम जैन, भारती साहू,कृष्णा साहू ,ईश्वर साहू,ओमकुमारी,उमेश सोनवानी, झम्मन साहू ,पुराण दीवान, युवराज सोन,गिरीराज सोन,जितेंद्र साहू, पुरुषोत्तम साहू, रामकृष्ण नेताम,विष्णु साहू, अभिषेक राव शिंदे,धनुष देवांगन उपस्थित रहे।





Other

You might also like!


RAIPUR WEATHER