15 मार्च को बोधन साहू करेंगे विधानसभा घेराव,कार्यकर्ताओं से किया आव्हान



post

पब्लिक स्वर,राजिम।भाजपा नेता बोधन साहू विधानसभा घेराव करने की तैयारी में जुट गए हैं।उल्लेखनीय है कि पुलिस विभाग से हाल ही 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए टीआई बोधन साहू ने भाजपा की अधिकृत सदस्यता ग्रहण की थी। आपको बता दें कि बोधन साहू ने 7 फरवरी को फिंगेश्वर में गरियाबंद भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता भागवत हरित, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू, मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल सोनकर के समक्ष भाजपा प्रवेश किया था। और अब भाजपा कांग्रेस के मोर आवास मोर अधिकार रोके जाने को लेकर 15 मार्च को विधानसभा घेराव कर रही है जिसमे बोधन साहू ने भी राजनीति में सिक्का अजमाने कमर कस ली है।इसके लिए उन्होंने बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मिलित होने आव्हान किया है।



Rajimnews cgnews विधानसभा घेराव publicswarnews

You might also like!


RAIPUR WEATHER