पब्लिक स्वर/ महाराष्ट्र पुलिस को चकमा देने के प्रयास में दो ड्रग तस्करों ने चप्पल के तलवे में ब्राउन शुगर छिपाकर तस्करी करने का प्रयास किया लेकिन क्राइम ब्रांच ने उनकी हरकतों को देखते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया, बताया जा रहा है कि पुलिस ने उनके कब्जे से 52.54 ग्राम ब्राउन शुगर और एक ऑटो-रिक्शा भी जब्त किया जिसकी कुल कीमत 8 लाख रुपये है।
इधर पुलिस सूत्रों कि माने तो एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने डीआरपी लाइन के पीछे सरकारी अस्पताल के पास एक ऑटो-रिक्शा को रोका, उक्त ऑटो में जूनी इंदौर के अजय बनोदा और रामचंद नगर के सोनू पचोले बैठे थे। सूत्रों ने दावा किया कि हालांकि संदिग्धों और ऑटो-रिक्शा की शुरुआती तलाशी में कोई मादक पदार्थ नहीं मिला, लेकिन अधिकारियों को उनकी असामान्य रूप से मोटी चप्पलों पर शक हुआ।
जिसके बाद बारीकी से जांच करने पर तलवों के अंदर ब्राउन शुगर के पैकेट छिपे हुए पाए गए।

User 1














