पब्लिक स्वर,धमतरी। धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के नरहरा जलाशय में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। रायपुर के कोटा इलाके का 22 वर्षीय तोरण नायक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने यहां आया था। नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा। गहरे पानी में गिरते ही वह तेज़ी से डूबने लगा और देखते ही देखते पानी में समा गया।
अचानक हुई इस घटना से मौके पर मौजूद लोग हड़कंप में आ गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में मगरलोड पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई और युवक की खोजबीन शुरू की।
लेकिन शाम होते-होते अंधेरा बढ़ने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा। सोमवार सुबह फिर से बड़े स्तर पर सर्च अभियान शुरू किया गया। लगभग 20 घंटे की लगातार कोशिशों के बाद गोताखोरों ने तोरण का शव जलाशय से बरामद कर लिया।
इस हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में इसे हादसा माना जा रहा है।

User 1













