पत्नी की हत्या के बाद करंट हादसा दिखाने की कोशिश नाकाम, आरोपी पति गिरफ्तार



post

पब्लिक स्वर,जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है, जहां प्रेम विवाह के मात्र दो साल बाद ही पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद एक साल का मासूम बच्चा मां की छांव से वंचित हो गया।

पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि आरोपी पति महेंद्र कुमार मिरी ने अपनी पत्नी ललिता मिरी की हत्या गला दबाकर की थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दंपत्ति के बीच आरोपी के किसी अन्य महिला से संबंध होने के शक को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी पारिवारिक तनाव ने गंभीर रूप ले लिया और आरोपी ने हत्या की साजिश रच डाली।

हत्या को छिपाने के लिए आरोपी ने घटना को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया। उसने शव को बाथरूम में ले जाकर बाल्टी में पानी भरकर इमर्शन रॉड के जरिए करंट लगने जैसी स्थिति तैयार की, ताकि मामला विद्युत करंट से हुई मौत प्रतीत हो। इसके बाद उसने पुलिस को भी गुमराह करते हुए करंट लगने से मौत की सूचना दी।

हालांकि, बलौदा पुलिस की प्रारंभिक जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कहानी में विरोधाभास सामने आने लगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होते ही पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, जिसमें आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महेंद्र कुमार मिरी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 238 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS PATINEKIPATNIKIHATYANEWS KARANTHADSADIKHANEKIKOSHISHNEWS PATNIKIHATYAKARKARANTSEMAUTDIKHANEKAPRAYASNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER