View updated successfully मेडिकल कॉलेज अस्पताल में युवक ने नर्स और स्टाफ से की मारपीट
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 धान खरीदी से पहले कंप्यूटर ऑपरेटरों ने दूसरे ब्लॉक में पोस्टिंग का चक्काजाम कर किया विरोध 🔴 रायपुर में डिलीवरी बॉय से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार 🔴 रिपेयरिंग के बाद सड़क पर निकली कार बनी आग का गोला, रोड पर मची अफरा-तफरी 🔴 माओवादियों के ठिकानों पर सुरक्षाबलों का प्रहार, 136 बीजीएल सेल समेत भारी मात्रा में सामग्री जब्त 🔴 मां अंगारमोती के दरबार में सदियों पुरानी परण प्रथा, संतान की चाह में उमड़ी महिलाओं की भीड़ 🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में युवक ने नर्स और स्टाफ से की मारपीट
राजनीति

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में युवक ने नर्स और स्टाफ से की मारपीट

24 Feb 2026 277 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement
पब्लिक स्वर,कोरबा। कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक युवक ने अपनी प्रेमिका से मिलने के दौरान अस्पताल के स्टाफ के साथ झगड़ा किया। घटना उस समय हुई जब युवक नर्स स्टाफ रूम नंबर 17 में पहुंचा और समझाने पर भी शांत नहीं हुआ। झगड़े के दौरान उसने एक कर्मचारी के हाथ को दांत से काट दिया।
स्टाफ ने तुरंत उसे पकड़कर अस्पताल की पुलिस चौकी में ले जाया। वहां भी युवक ने हाथापाई जारी रखी। पुलिस ने युवक और उसके साथी को हिरासत में लिया। दोनों की पहचान सूरज महंत और अक्षय कुमार, निवासी बालको चेक पोस्ट, के रूप में हुई है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को सिविल लाइन थाना ले जाया गया, जहां उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। अस्पताल के सह-अधीक्षक रविकांत जाटवर ने कहा कि दो असामाजिक तत्व अस्पताल पहुंचे और एक महिला सफाईकर्मी के साथ विवाद करने लगे। बचाव के दौरान एक कर्मचारी के हाथ में चोट लगी और मारपीट हुई। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है।

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला