जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों की महिलाओं में हुई झड़प, जांच में जुटी पुलिस



post

पब्लिक स्वर,जगदलपुर। जगदलपुर के बोधघाट थाना क्षेत्र स्थित शहीद गुंडाधुर वार्ड में मकान को लेकर चल रहा विवाद बुधवार को हिंसक झड़प में बदल गया। दो पक्षों की महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक-दूसरे के बाल खींचे गए और लात-घूंसे चले। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, प्रेमलता बघेल का दावा है कि उन्होंने मकान बनाकर बालो कश्यप को किराए पर दिया था। वहीं बालो कश्यप खुद को मकान की मालिक बता रही हैं और कहती हैं कि वह कई सालों से वहां रह रही हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो बुधवार को अचानक बढ़ गया और मारपीट तक पहुंच गया।

घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचीं वार्ड पार्षद गायत्री बघेल (भाजपा) के साथ भी झूमाझटकी हुई। मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई, जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और हालात को काबू में लिया। थाना प्रभारी तामेश्वर चौहान ने बताया कि संबंधित मकान नजूल जमीन पर बना है और इसका मामला पहले से ही जगदलपुर तहसील में लंबित है। अगले सप्ताह इस मामले में पेशी भी तय है। फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS BASTARNEWS DANTEVADANEWS JAGDALPURNEWS JAMINVIVADKOLEKARDOPAKCHOMEMARPITNEWS JAMINVIVADKOLEKARMAHILAONMEHUIMARPITNEWS APASMEBHIDIMAHILAYENNEWS JAGDALPURBODGHATTHANANEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER