पब्लिक स्वर,रायपुर: गणेश प्रतिमा विवाद के बाद अब मां दुर्गा की प्रतिमाओं को लेकर रायपुर में बजरंग दल का गुस्सा खुलकर सामने आया है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने शहर के मूर्तिकारों के स्टॉल का निरीक्षण किया और यहां बनाई जा रही एआई और कार्टून स्टाइल की मूर्तियों पर आपत्ति जताई।
बजरंग दल के पदाधिकारियों ने मूर्तिकारों से स्पष्ट कहा कि मां दुर्गा की प्रतिमाओं में देवी का पारंपरिक और सांस्कृतिक स्वरूप ही स्थापित किया जाए। किसी भी प्रकार की विकृत, अधूरी या कम कपड़े वाली मूर्तियों को स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। पदाधिकारीयों ने चेतावनी दी कि अगर कोई मूर्तिकार इस प्रकार की प्रतिमा बनाता है, तो उसके खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संगठन ने जोर देते हुए कहा कि देवी-देवताओं के स्वरूप में किसी भी तरह की छेड़छाड़ हिंदू आस्था के खिलाफ है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
माना जा रहा है कि मूर्तिकारों ने फिलहाल विवादित प्रतिमाओं का निर्माण रोक दिया है और बजरंग दल को आश्वासन दिया है कि आगे से केवल पारंपरिक स्वरूप की मूर्तियाँ ही बनाई जाएंगी। प्रशासन ने भी धार्मिक माहौल को देखते हुए मामले को गंभीरता से लिया है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी है।

User 1










