पब्लिक स्वर/ यूपी के ग्रेटर नोएडा अंतर्गत कासना थाना इलाके के डाढ़ा गांव के पास एक ऑटो ड्राइवर द्वारा कुत्ते को पीछे बांधकर कई किलोमीटर तक घसीटने का मामला सामने आया है जानकारी है कि राहगीरों ने उक्त घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है हालांकि इस मामले में पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
वही दूसरी ओर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक कुत्ता ऑटो से बंधा हुआ दिखाई दे रहा है साथ ही ड्राइवर उसे कई किलोमीटर तक सड़क पर घसीटता नजर आ रहा है आरोपी की पहचान नितिन के रूप में हुई है जो डाढा गांव का निवासी है।
पुलिस सूत्रों कि माने तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है वही पूछताछ में नितिन ने बताया कि वह कुत्ते को ऑटो में लेकर जा रहा था, पर कुत्ता गिर गया और उसे पता नहीं चला फिलहाल घायल कुत्ते की हालत सामान्य बताई जा रही है।

User 1














