पब्लिक स्वर,धमतरी। धमतरी जिले के केरेगांव थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर शोषण करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला थाना केरेगांव क्षेत्र का है, जहां पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपराध दर्ज किया और आरोपी को पकड़ा।
पुलिस के मुताबिक, प्राइवेट काम के सिलसिले में कांटा कुर्रीडीह आने-जाने के दौरान पीड़िता की मुलाकात आरोपी वेदराम मंडावी से हुई थी। जान पहचान के बाद आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के मुताबिक, वह 7 माह की गर्भवती हो गई है। जब उसने आरोपी से शादी करने की बात कही तो उसने इनकार कर दिया।
पीड़िता की लिखित शिकायत पर थाना केरेगांव में अपराध क्रमांक 18/2025 धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी वेदराम मंडावी पिता स्व. शांताराम मंडावी उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम जरहाखार कांटा कुर्रीडीह को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।
इसके बाद पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

User 1















