पब्लिक स्वर,रायपुर। सत्ता के गलियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है। सूबे में जल्द ही आईपीएस अधिकारियों का बड़ा तबादला होने वाला है। इसमें 8 जिलों के SSP/SP, CAF बटालियन कमांडर और पुलिस मुख्यालय (PHQ) में DIG स्तर के अधिकारियों की पोस्टिंग प्रभावित हो सकती है।
सूत्रों के मुताबिक, यह कदम सीधे तौर पर रायपुर में प्रस्तावित पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम से जुड़ा है। माना जा रहा है कि रायपुर में कमिश्नरेट व्यवस्था लागू करने की तैयारी तेज हो गई है और इसी के मद्देनजर बड़े स्तर पर फेरबदल होगा।
रायपुर कमिश्नरेट सिस्टम – संभावित चेहरे
???? कमिश्नर ऑफ पुलिस (CP) पद के दावेदार – (IG रैंक)
रतनलाल डांगी
बद्रीनारायण मीणा
डॉ. संजीव शुक्ला
रामगोपाल गर्ग
दीपक कुमार झा
???? एडिशनल CP (DIG रैंक) संभावित नाम
सदानंद कुमार
गिरीजाशंकर जायसवाल
डॉ. संतोष कुमार सिंह
???? DCP (SP रैंक) की रेस में
जितेन्द्र शुक्ला
शलभ कुमार सिन्हा
चंद्रमोहन सिंह
त्रिलोक बंसल
संभावित SSP/SP तबादले
कोरबा – सुजीत कुमार
रायगढ़ – सिद्धार्थ तिवारी
सरगुजा – दिव्यांग पटेल
महासमुंद – राजेश कुक्रेजा
राजनांदगांव – अंकिता शर्मा
धमतरी – भोजराम पटेल
कब तक होगा फेरबदल?
मिली जानकारी के अनुसार, यह reshuffle अगले 2 से 4 हफ्तों के भीतर हो सकता है। वहीं, रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के पदस्थापना आदेश 2026 की शुरुआत में जारी होने की संभावना है।
फिलहाल स्थिर रहेंगे ये SSP
रायपुर – डॉ. लाल उमेद सिंह
दुर्ग – विजय अग्रवाल
बिलासपुर – रजनेश सिंह
⚠️ डिस्क्लेमर
यह खबर सत्ता के गलियारों में चल रही चर्चाओं और मजबूत सूत्रों पर आधारित है। अंतिम निर्णय से पहले बदलाव संभव है।

User 1










