पब्लिक स्वर/ उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कैफे और स्पा सेंटर की आड़ में देह-व्यपार की घटना को अंजाम दिया जा रहा था वही उक्त मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर दबिश देते हुए 6 लड़कियां और 4 युवकों को नशे में धुत व आपत्तिजनक स्थिति में पाया।
वही जानकारी है कि थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर हुक्का बार और देह व्यापार का धंधा संचालित हो रहा था वहीं दूसरी ओर उक्त ठिकाने के बगल में ही कॉलेज भी है। इधर सूत्रों की माने तो UP कॉलेज के बगल मे चल रहे हुक्का बार ” फार्म हाउस कैफ़े एंड कॉफी ” में पुलिस ने दबिश दी तो यहां हुक्का बार के नाम पर अय्याशी का अड्डा चलता मिला।
वही दूसरी ओर पूरे हुक्का बार में दर्जनों प्राइवेट बॉक्स बने थे, सभी में सिंगल बेड के साथ नशा व अय्याशी के साधन मुहैया थे। इधर जब पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद लड़के-लड़कियों को नशे की हालत में लड़खड़ाते हुए थाने लाया गया।
इधर पुलिस सूत्रों कि माने तो मामले को लेकर शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है, वही मौके से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं। जांच में पता चला कि कैफे के अंदर केबिन बनाए गए थे, जहां बेड भी लगाए गए थे।
कैफे के बाहर निगरानी के लिए कई सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे वही कैफे में अवैध गतिविधियां संचालित हो रही थीं फिलहाल कैफे संचालक डीएलडब्ल्यू निवासी अनुराग को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

User 1














