पब्लिक स्वर,अभनपुर। अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिपरीडीह (गोकुलपुर) में तीन दिवसीय रामचरितमानस आयोजन का भव्य समापन हुआ। धार्मिक माहौल और भक्ति भाव से सराबोर इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। समापन अवसर पर इंटक के प्रदेश अध्यक्ष टिकेंद्र सिंह ठाकुर, चंद्रहास साहू, तोषिबा ठाकुर सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान रामचरितमानस पाठ, भजन-कीर्तन और धार्मिक प्रवचन का आयोजन किया गया, जिससे पूरे गांव में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच ऊषा साहू एवं पंचगणों ने अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन गांव में सामाजिक एकता, आपसी भाईचारा और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। ग्रामीणों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

User 1












