Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में सूदखोरी के बड़े नेटवर्क का जल्द होगा खुलासा! 🔴 गरियाबंद नगर पालिका में ‘अपनों’ के खिलाफ भाजपा पार्षद का बिगुल 🔴 रायपुरवासियों के लिए इस बार गरबा होगा खास! बंपर इनाम और छत्तीसगढ़ी संस्कृति का देखने मिलेगा संगम 🔴 कोपरा के तीन प्रमुख देवी मंदिरों में प्रज्वलित हुईं 435 मनोकामना ज्योतियां, माता के जयकारों से गूंज रहे मंदिर 🔴 जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने घोषित किए चुनाव प्रभारी और सहप्रभारी, दुर्ग में नई टीम तैयार 🔴 पेपर लीक के बाद अब रिजल्ट पर घिरा IGKV, छात्रों ने 5 मांगों को लेकर खोला मोर्चा 🔴 रायपुर में आठवीं की छात्रा की मौत से सनसनी, स्कूल प्रबंधन पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप 🔴 रायपुर में CM हाउस के गेट पर हंगामा! पुलिस से भिड़ा युवक, हिरासत में लेकर पूछताछ जारी 🔴 डुंडा में सालों से जमे पटवारी पर सवाल, कथित अवैध प्लॉटिंग का खामियाजा भुगत रही जनता 🔴 गार्ड को बंधक बनाकर प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार
यूपी में बर्ड फ्लू फैलने की आशंका,चिड़ियाघर के नजदीकी मीट दुकानों को बंद करने की तैयारी
राजनीति

यूपी में बर्ड फ्लू फैलने की आशंका,चिड़ियाघर के नजदीकी मीट दुकानों को बंद करने की तैयारी

18 May 2025 395 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर/ उत्तर प्रदेश अंतर्गत कानपुर के चिड़ियाघर में बीते दिनों बब्बर शेर पटौदी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी बताया जा रहा है कि वह बर्ड फ्लू से पीड़ित था, वही दूसरी ओर चिड़ियाघर के जंगल सफारी परिसर में कुछ दिनों पहले मोर की मौत हुई है इसकी जांच में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है।


वहीं शनिवार को पक्षियों के बाड़े में सुर्खाब पक्षी की मौत हो गई है जिसके बाद जू में हड़कंप मच गया जिसके चलते आशंका जताई जा रही है कि प्रदेश में बर्ड फ्लू फैल रहा है हालांकि प्रशासन की ओर से सतर्कता बरती जा रही है। इसी कड़ी में चिड़ियाघर के आसपास एक से दो किलोमीटर के दायरे में आने वाली मीट की दुकानों को बंद करने की तैयारी की गई है, वहीं चिड़ियाघर के प्रशासनिक अफसरों ने सुर्खाब पक्षी की पूरी बॉडी को सैंपल के तौर पर जांच के लिए भोपाल लैब भेज दिया है। 

वहां के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एंड एनिमल डिजीज में सुर्खाब की मौत के कारण पता लगाया जाएगा, ज्ञात हो कि बीते 15 मई को गोरखपुर जू के ‘पटौदी’ शेर की मौत हो गई थी बतादे की वह बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। इस दौरान इलाज के लिए उसे कानपुर के चिड़ियाघर रेफर किया गया था जानकारी है कि पटौदी के लिवर और पैंक्रियास में गंभीर संक्रमण पाया गया था।


इधर गोरखपुर जू में बर्ड फ्लू के चलते प्रदेश के सभी चिड़ियाघरों को 20 मई तक बंद करने का फैसला लिया गया है हालांकि चिड़ियाघरों को बंद करने का फैसला गोरखपुर जू में बीते दिनों बाघिन की एच-5 एवियन इन्फ्लुएंजा से मौत होने के बाद लिया गया था। बुधवार को जू से 13 सैंपल जांच के लिए राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान, भोपाल भेजे गए हैं जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला