राज्य post authorUser 1 12 May 2025

हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान हुई इंजीनियर की मौत,देखें पूरी रिपोर्ट



post

पब्लिक स्वर/ यूपी के कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान इंजीनियर की मौत होने का मामला सामने आया है फिलहाल उक्त मामले में पुलिस ने महिला डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और जांच पड़ताल में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि पनकी पॉवर प्लांट में पदस्थ इंजीनियर विनीत दुबे गंजेपन से जूझ रहे थे ऐसे में उन्होंने 12 मार्च को कल्याणपुर स्थित डॉ. अनुष्का के प्राइवेट क्लिनिक में हेयर ट्रांसप्लांट कराने का फैसला किया। जिसके बाद हेयर ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया शुरू हुई वही दूसरी ओर पत्नी जया की माने तो हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान पति के चेहरे पर सूजन आ गई थी।

उनका कहना है कि डॉक्टर ने खुद मुझे फोन कर बताया था कि विनीत की तबीयत खराब हो गई है जिसके बाद डॉक्टर ने दूसरे अस्पताल में इलाज कराने की सलाह दी। जिसके बाद विनीत को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन इंफेक्शन इतना फैल चुका था कि 15 मार्च को विनीत की मौत हो गई वही जब पत्नी ने डॉक्टर से बात की तो उन्होंने कबूल किया कि हेयर ट्रांसप्लांट सही से नहीं हुआ था।


इसके कारण इंफेक्शन फैला वहीं अब जया ने इस पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई है इसके साथ ही विनीत के वीडियो और ऑडियो कॉल्स को सबूत के तौर पर पेश किया।



PUBLICSWARNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER