पब्लिक स्वर/ जौनपुर जिले में पशु तस्करी रोकने के लिए कार्रवाई के दौरान शनिवार देर रात पुलिस टीम पर तस्करों ने पिकअप चढ़ा दी बताया जा रहा है कि उक्त घटना में एक सिपाही की मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें घेर लिया तो तस्करों ने फायरिंग कर दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक तस्कर को मार गिराया वहीं 2 लोग घायल हुए हैं।
जानकारी है कि पुलिस को पुश तस्करी करने की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाते हुए पिकअप को रोकने का प्रयास किया पर तस्करों ने वाहन नहीं रोका और कांस्टेबल दुर्गेश सिंह पर गाड़ी चढ़ा दी, जिसमें पुलिस वाले की जान चली गई उसके बाद पुलिस ने तस्करों को घेर लिया।
वहीं दूसरी ओर उन्होंने अपने आप को घिरता देखकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तस्कर सलमान निवासी मुथरापुर कोटवा, थाना जलालपुर के सीने में गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य तस्कर गोलू यादव निवासी तड़िया, थाना अलीपुर, जिला चंदौली और नरेंद्र यादव निवासी रमना, थाना चौबेपुर, वाराणसी के पैर में गोली लगी है फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है।

User 1














